कृष्ण हर साल पैदा होते हैं. उसी समय. उसी तिथि और वार को. क्या यह केवल उत्सवधर्म है या फिर इसके पीछे कोई और संदेश छिपा है?
कृष्ण ऐसे देवता हैं जो कालकोठरी में पैदा हुए थे. बहुत विपरीत परिस्थितियों में उनका जन्म हुआ था. पैदा हुए नहीं और मारने की योजनाएं पहले बनाकर रखी गयी थीं. [...]